बिजली के करेंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Updated at : 17 Jul 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के करेंट की चपेट में आकर महिला की मौत

चार महीने व तीन साल की दो बच्चियों के सिर से उठा मां का साया दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीया महिला राधा कुमारी की मौत हो गयी. घटना रविवार के दोपहर की बतायी जाती है. वह अकबरपुर निवासी जन्मंजय कुमार की पत्नी […]

विज्ञापन

चार महीने व तीन साल की दो बच्चियों के सिर से उठा मां का साया

दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीया महिला राधा कुमारी की मौत हो गयी. घटना रविवार के दोपहर की बतायी जाती है. वह अकबरपुर निवासी जन्मंजय कुमार की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार अपने घर से बाहर निकल कर जैसे ही वह गली में पहुंची, तो किसी के घर में खींचा हुआ बिजली कनेक्शन का तार टूट कर अचानक गिर पड़ा और उसकी चपेट में वह आ गयी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे उठा कर दाउदनगर पीएचसी लाया,
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है.दाउदनगर पीएचसी में मृतका के पति जन्मंजय कुमार ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी. महिला की दो बच्चियां हैं. एक की उम्र तीन वर्ष और दूसरी की उम्र चार महीना है. उसके खेत में पहिरोपना था और घर के सारे लोग खेत में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन