राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी जरूरी

Updated at : 17 Jul 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी जरूरी

स्वराज पार्टी की महिला शाखा का हुआ गठन स्वराज को सही मायने में साकार करने पर जोर दाउदनगर अनुमंडल : स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) की महिला स्वराज प्रखंड कार्यकारिणी की गठन के लिए एक बैठक का आयोजन दाउदनगर में सीमा कुमारी की अध्यक्षता में किया गया. उपस्थित महिलाओं ने भारतीय राजनीति में महिलाओं की सशक्त भूमिका […]

विज्ञापन

स्वराज पार्टी की महिला शाखा का हुआ गठन

स्वराज को सही मायने में साकार करने पर जोर
दाउदनगर अनुमंडल : स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) की महिला स्वराज प्रखंड कार्यकारिणी की गठन के लिए एक बैठक का आयोजन दाउदनगर में सीमा कुमारी की अध्यक्षता में किया गया.
उपस्थित महिलाओं ने भारतीय राजनीति में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश की राजनीति अधूरी है. देश की पुरुष प्रधान राजनीति में जब तक महिलाओं की सहभागिता नहीं होगी, तब तक महात्मा गांधी और देशबंधु चितरंजन दास के स्वराज की कल्पना पूरी नहीं हो सकती. इस दौरान महिला स्वराज दाउदनगर प्रखंड की 27 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रिंकी कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष, मंजू कुमारी, रूपा देवी,
धर्मशीला देवी, परनिया देवी व उषा देवी को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव, चंचला देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी को संगठन सचिव, आशा देवी, बिंदुमति देवी को संयुक्त सचिव, सीमा कुमारी को कोषाध्यक्ष, नागमणी कुंवर को सह कोषाध्यक्ष, इंदू देवी को कार्यालय प्रभारी तथा किरण कुंवर, सुमित्रा देवी, पुष्पा प्रियंवदा, कुंती देवी, फूल कुमारी, मुन्नी कुमारी व उर्मिला देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया.
नवचयनित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा के लिए महिला स्वराज्य आंदोलन करने के लिए तत्पर रहेगी. पार्टी अध्यक्ष व पूर्व विधायक सोमप्रकाश ने विश्वास व्यक्त किया कि महिला स्वराज के गठन से देश की राजनीति को नया आयाम मिलेगा और गांधी जी की स्वराज परिकल्पना पूरी होगी.
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, महासचिव कुमार राजेश, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रखंड सचिव मिथलेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हरिनाथ सिंह, ब्रजेश सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र मंडल, मनोज सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, सतीश कुमार, राजेंद्र पासवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन