3200 पाउच देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 15 Jul 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
3200 पाउच देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रांची का रहनेवाला है शराब तस्कर विकास ओबरा में होनी थी शराब की डिलिवरी सूमो विक्टा से लायी जा रही थी शराब, वाहन हुआ जब्त औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम मोडडिहरी गांव के समीप से विक्टा वाहन पर लदी 3200 पाउच मसालेदार देशी शराब को जब्त किया है़ साथ […]

विज्ञापन
रांची का रहनेवाला है शराब तस्कर विकास
ओबरा में होनी थी शराब की डिलिवरी
सूमो विक्टा से लायी जा रही थी शराब, वाहन हुआ जब्त
औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम मोडडिहरी गांव के समीप से विक्टा वाहन पर लदी 3200 पाउच मसालेदार देशी शराब को जब्त किया है़
साथ ही, एक धंधेबाज रांची के सुखदेवनगर के रहनेवाले विकास कुमार को गिरफ्तार किया है़ वहीं विक्टा वाहन जेएच 01 बीसी 8081 को जब्त किया है़ इससे संबंधित जानकारी देते हुए जम्होर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस मोरडिहरी गांव के समीप एनएच 98 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर से आ रही उक्त विक्टा वाहन की जांच के दौरान शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए वाहन में सवार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के क्रम में विकास ने बताया कि रांची से शराब लेकर ओबरा जा रहा था. शराब लदे वाहन के आगे-आगे दो लोग बाइक से लाइनर का काम कर रहे थे़
थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पांच दिन पूर्व शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास से एक पिकअप वाहन में भुसा से छिपा कर ले जा रहे 7200 पाउच को जब्त किया गया था़
उस वक्त धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था़ लेकिन, पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए धंधेबाज निलेश पांडेय निवासी घटारो को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन