''सीबीआइ व इडी का दुरुपयोग कर लालू के परिवार को फंसा रही केंद्र सरकार''
Updated at : 15 Jul 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

तेजस्वी के खिलाफ दिये बयान को लेकर राजद ने खोला मोरचा दाउदनगर अनुमंडल. युवा राष्ट्रीय जनता दल, राजद व छात्र राजद ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव पर की गयी कथित अमर्यादित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर सुशील मोदी का पुतला दहन किया गया. […]
विज्ञापन
तेजस्वी के खिलाफ दिये बयान को लेकर राजद ने खोला मोरचा
दाउदनगर अनुमंडल. युवा राष्ट्रीय जनता दल, राजद व छात्र राजद ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव पर की गयी कथित अमर्यादित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर सुशील मोदी का पुतला दहन किया गया.
युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार ने कहा कि सुशील मोदी द्वारा तेजस्वी यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करना उनकी घटिया मानसिकता को दरसाता है. राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआइ और इडी का दुरुपयोग कर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रही है. इस मौके पर नगर राजद अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा नेता सह पंसस प्रतिनिधि रविंद्र यादव, राज किशोर राय, संजीत, राजू, रिजवान, धनंजय, बिट्टू, नितेश, विकास, रवि, लव समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




