बैंक लूट समेत कई मामलों में शामिल रहा है संतोष

Updated at : 15 Jul 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक लूट समेत कई मामलों में शामिल रहा है संतोष

औरंगाबाद नगर : झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर से पुलिस ने जिस अपराधी संतोष मेहता को गिरफ्तार किया है, वह कोई मामूली अपराधी नहीं है. पुलिस की मानें तो, संतोष बैंक लूट कांड से लेकर कई अापराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है़ औरंगाबाद व गया जिले के साथ-साथ पलामू जिले में उस […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर से पुलिस ने जिस अपराधी संतोष मेहता को गिरफ्तार किया है, वह कोई मामूली अपराधी नहीं है. पुलिस की मानें तो, संतोष बैंक लूट कांड से लेकर कई अापराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है़ औरंगाबाद व गया जिले के साथ-साथ पलामू जिले में उस पर कई कांड दर्ज है़
लेकिन, वह पुलिस के चंगुल से भागते चल रहा था़ सदर एसडीपीओ पीएन साहु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छतरपुर पुलिस के सहयोग से इसे गिरफ्तार कर लिया है और कहीं अन्य स्थान पर रख कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है़ पुलिस को इससे कई कांडों का खुलासा होने की उम्मीद है़
सूत्रों की मानें, तो संतोष मेहता औरंगाबाद जिले में भी बैंक लूट, अपने चाचा की हत्या करने सहित अन्य कांडों में शामिल रहा है़ वह मूल रूप से कासमा थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस इसकी गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है, फिर भी बताने से इनकार कर रही है़ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है़ हालांकि विश्वस्तसूत्रों की मानें, तो संतोष मेहता की गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले के लखनीखाप गांव के समीप से 12 लाख रुपये की लूट के मामले में हुई है़
इस मामले में लूटी गयी बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है़ इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है़ इस मामले में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन