जिला जज ने मंडलकारा के बंदियों का जाना हाल

Updated at : 14 Jul 2017 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
जिला जज ने मंडलकारा के बंदियों का जाना हाल

औरंगाबाद कार्यालय : जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने गुरुवार को औरंगाबाद मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोपाल जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव निशिकांत ठाकुर भी शामिल थे़ निरीक्षण के क्रम में जिला जज ने जेल की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और जेल अधीक्षक को शीघ्र […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने गुरुवार को औरंगाबाद मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोपाल जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव निशिकांत ठाकुर भी शामिल थे़
निरीक्षण के क्रम में जिला जज ने जेल की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और जेल अधीक्षक को शीघ्र ही व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया़
खासकर, चिकित्सा और खान-पान की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही़ जिला जज ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि मंडल कारा के वैसे कैदी, जिनके पास न्यायालय में विधिक प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए उनकी सूची सचिव निशिकांत ठाकुर को भेजी जाये़, ताकि उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराया जाये़ यह जानकारी विधि संघ के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन