आंगनबाड़ी केंद्र में फर्जी तरीके से दर्ज हैं बच्चों के नाम : पार्षद
Updated at : 14 Jul 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन

पोशाक रािश के वितरण के दौरान हुआ खुलासा औरंगाबाद सदर : आंगनबाड़ी केंद्रों की वस्तुस्थिति से हर कोई अवगत है. कई जगहों से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लूट-खसोट का मामला भी सामने आया है और उन पर कार्रवाई भी हुई है. लेकिन, ऐसा लगता है कि आंगनबाड़ी केंद्र में सुधार मुश्किल है. बुधवार को […]
विज्ञापन
पोशाक रािश के वितरण के दौरान हुआ खुलासा
औरंगाबाद सदर : आंगनबाड़ी केंद्रों की वस्तुस्थिति से हर कोई अवगत है. कई जगहों से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लूट-खसोट का मामला भी सामने आया है और उन पर कार्रवाई भी हुई है. लेकिन, ऐसा लगता है कि आंगनबाड़ी केंद्र में सुधार मुश्किल है.
बुधवार को पोशाक राशि वितरण के दौरान ऐसे ही एक आंगनबाड़ी केंद्र का मामला सामने आया है. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22, कुशवाहानगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 153 में जब बिना बुलाये पोशाक राशि वितरण के दौरान वार्ड पार्षद दीपिका रानी केंद्र पर पहुंचीं, तो वहां की स्थिति देख चकित रह गयी. केंद्र के रजिस्टर में 40 बच्चों के नाम दर्ज थे और उपस्थिति मात्र नौ बच्चों की थी.
आसपास के लोगों ने भी बताया कि केंद्र में 20 से ज्यादा बच्चे नहीं आते. ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका सुनिता कुमारी द्वारा गड़बड़ी की जाती है. इस पर दीपिका रानी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे केंद्र की स्थिति को ठीक करेंगी और वास्तविक नामांकनवाले बच्चों को ही पोशाक राशि देंगी. उपस्थित सभी बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




