बीडीओ को हटाने के लिए 16 को बनायेंगे रणनीति

Updated at : 13 Jul 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ को हटाने के लिए 16 को बनायेंगे रणनीति

कुटुंबा : प्रखंड मुख्यालय, अंबा के एक होटल में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रविंद्र यादव व सरपंच संघ के अध्यक्ष ने की. हालांकि, बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष अनुपस्थित थे. प्रमुख ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर […]

विज्ञापन
कुटुंबा : प्रखंड मुख्यालय, अंबा के एक होटल में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रविंद्र यादव व सरपंच संघ के अध्यक्ष ने की.
हालांकि, बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष अनुपस्थित थे. प्रमुख ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरपंच संघ के अध्यक्ष के बैठक में होने की पुष्टि की है, पर अध्यक्ष की जगह उनके पति रिंकु सिंह ने अपना हस्ताक्षर प्रतिनिधि की हैसियत से किया है. बैठक में प्रखंड के कार्यों की समीक्षा की गयी. इसके साथ हीं बीडीओ के व्यवहार व कार्य पर भी चर्चा की गयी. मुख्य रूप से बीडीओ को हटाने की बात पर प्रतिनिधियों ने अपना विचार दिया. कई प्रतिनिधियों ने बीडीओ के कार्यशैली को सही बताया तो कुछ ने उनके कार्य शैली की निंदा की. कुछ प्रतिनिधियों ने इस पर एक बार बीडीओ से बात करने की बात भी कही.
बैठक में कई प्रतिनिधियो के प्रतिनिधि भी थे जो अपशब्द का प्रयोग भी कर रहे थे. अंतत: यह तय हुआ कि प्रमुख, मुखिया संघ के अध्यक्ष व सरपंच संघ के अध्यक्ष इस पर निर्णय करेंगे. इसके लिए 16 जुलाई को हाइस्कूल के प्रांगण में बैठक कर रणनीति तय की जायेगी. बैठक में उप प्रमुख प्रतिनिधि बिरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुलेमान अंसारी, पुटु यादव, संजय चौहान, अर्जुन सिंह, पंस प्रतिनिधि बुचन विश्वकर्मा, विकास कुमार सिंह, भरत राम, दिलीप चौधरी, विनोद पासवान, अनिल सिंह, सिकंद्र यादव आदि थे.
किसी को नहीं है शिकायत, मनगढंत है आरोप : इस संबंध में पूछने पर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियो का उन पर कोई आरोप नहीं है. पंचायत चुनाव के बाद किसी भी बैठक में इस तरह का मुदा नहीं आया और न हीं किसी ने कोई शिकायत की है. कार्यालय के कार्य में कहीं कोई कोताही नहीं बरती गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन