आदर्शनगर में जलजमाव व गंदगी से स्थिति नारकीय

Updated at : 13 Jul 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्शनगर में जलजमाव व गंदगी से स्थिति नारकीय

मुहल्लेवालों को सता रही बीमारी फैलने की आशंका हसपुरा : बरसात के इस मौसम में बाजार के आदर्शनगर मुहल्ले की स्थिति नारकीय हो गयी है. महत्वपूर्ण मानी जानेवाली इस कॉलोनी तक पहुंचने के लिए चार-पांच रास्ते हैं, पर जगह -जगह जलजमाव व गंदगी का अंबार लगा रहता है. इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है. […]

विज्ञापन
मुहल्लेवालों को सता रही बीमारी फैलने की आशंका
हसपुरा : बरसात के इस मौसम में बाजार के आदर्शनगर मुहल्ले की स्थिति नारकीय हो गयी है. महत्वपूर्ण मानी जानेवाली इस कॉलोनी तक पहुंचने के लिए चार-पांच रास्ते हैं, पर जगह -जगह जलजमाव व गंदगी का अंबार लगा रहता है. इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है.
बरसात के अलावे भी यहां की स्थिति दयनीय रहती है. कॉलोनी में ही गर्ल्स व ब्वॉयज उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय समेत कई निजी शिक्षण संस्थान व कुष्ठ अस्पताल भी है. कॉलोनी के दूसरी तरफ प्रखंड कार्यालय, थाना, बस स्टैंड, पशु अस्पताल आदि कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं. इसलिए इस एरिया का विशेष महत्व है. कहने के लिए गलियों में पीसीसी निर्माण व ईंट सोलिंग हुई है, लेकिन जटिल समस्या पड़ी है. एरिया के हिसाब से विकास नहीं दिखता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन