सत्येंद्र बाबू के योगदान को भूलना मुश्किल

Updated at : 13 Jul 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
सत्येंद्र बाबू के योगदान को भूलना मुश्किल

100वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री औरंगाबाद कोर्ट : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 100वीं जयंती समारोह बुधवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनायी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता नागेश्वर सिंह एवं योगेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे. जयंती समारोह […]

विज्ञापन
100वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री
औरंगाबाद कोर्ट : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 100वीं जयंती समारोह बुधवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनायी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता नागेश्वर सिंह एवं योगेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे. जयंती समारोह में वक्ताओं ने स्वर्गीय सिन्हा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया. श्री सिन्हा औरंगाबाद जिले के लिए बहुत योगदान दिये, जिसे यहां की जनता कभी भुला नहीं सकती. वे शिक्षा मंत्री के पद पर भी रह चुके थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व संचालन प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा ने की. इस मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह, मदन सिंह, फिरत राम, इरफान अंसारी, महमूद अंसारी, सुरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र नारायण सिंह, कृष्णा पाठक, बलराम सिंह, ज्वाला सिंह, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. इधर जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रामविलाश सिंह ने भी अनुग्रह नारायण स्मारक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरूआत में सभी लोगों ने पहले सत्येंद्र सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सत्येंद्र नारायण बिहार विभूति स्व. डा. अनुग्रह नारायण सिंह के पुत्र और औरंगाबाद जिले के निवासी भी थे.
मगध विश्वविद्यालय सत्येंद्र सिन्हा की ही देन है. वे शिक्षा मंत्री के पद पर रहकर जिलेवासियों के लिये अनेकों काम किये हैं. इस मौके पर कामता सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार पाठक, अमरेश सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इधर, अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल महाविद्यालय परिसर में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वं सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 100वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने सत्येंद्र नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. अयोध्या कुमार सिंह, सचिव डा. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष प्रो. प्रभुदयाल सिंह, अरूण कुमार सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह, सलेहा खातून, डा. गीता सिंह, सुधा कुमारी, जावेद अख्तर, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
रफीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय रफीगंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 100वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया.
इस मौके पर अजीम खान, हीरा सिंह, रामराज सिंह ,कृष्णा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राणा सिंह, पूर्व मुखिया मुजाहिर मुस्तफा खान, मुंद्रिका पासवान, मोहम्मद हसन सिद्दीकी, राजमणि देवी, हसीना खातून, बंधु सिंह, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार, राजेश्वरी सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह आिद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन