कई मुहल्लों के घरों में घुस रहा नाली का पानी
Updated at : 13 Jul 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन

नालियों की सफाई में लापरवाही बरतने का खामियाजा भुगत रहे शहरवासी औरंगाबाद सदर : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर का हाल बिगाड़ दिया है. बारिश और नाली का पानी मिल कर गलियों में और सड़कों पर पसर गया है. ऐसी हालत लगभग आधा दर्जन मुहल्लों की है. इन मुहल्लों के […]
विज्ञापन
नालियों की सफाई में लापरवाही बरतने का खामियाजा भुगत रहे शहरवासी
औरंगाबाद सदर : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर का हाल बिगाड़ दिया है. बारिश और नाली का पानी मिल कर गलियों में और सड़कों पर पसर गया है. ऐसी हालत लगभग आधा दर्जन मुहल्लों की है. इन मुहल्लों के लोगों को अब बीमारी का भय भी सताने लगा है. लोगों का कहना है कि नगर पर्षद को इस पर बरसात के पहले ही वर्क कर लेना चाहिए था. जलजमाव से स्थिति ऐसी है कि घर में कैद रहना पड़ रहा है और जैसे-तैसे समय काटना मजबूरी हो गयी है. घर से निकलने पर नदी जैसा नजारा सामने दिखता है. बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है.
आवागमन में हो रही परेशानी : शहीद नगर की स्थिति भी बेहद भयावह है. इस रोड में दो फुट से अधिक पानी सड़क पर जमा है. सड़क पोखर में तब्दील हो गयी है और इस बरसात में स्थिति यह है कि सड़क, नाली और पोखर सब एक हैं. रोड की स्थिति इतनी खराब है कि अगर कोई गिरा, तो उसके हाथ-पैर तो टूटने ही हैं. बच्चों को गिरने पर जान का खतरा भी बना हुआ है. शहर की अन्य सड़कों की बदहाली भी कुछ ऐसी ही है.
शाहपुर टिकरी रोड के लोग जलजमाव से त्रस्त
टिकरी रोड निवासी रूपेश कुमार, मंटु सिंह ,मंटु शर्मा, संतोष कुमार सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि शाहपुर -टिकरी रोड की स्थिति कभी नहीं सुधरनेवाली है. नाले के समीप सड़क का निर्माण अभी हाल ही में हुआ है, लेकिन वह भी बारिश के पानी में डूब गया. बारिश के पानी से ज्यादा परेशानी नालियो के ओवर फ्लो से है. सालोंभर पानी जमा रहता है. स्थानीय दुकानदारों को कभी-कभी अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




