सशक्त कमेटी के सदस्यों ने ली पद की शपथ

Updated at : 12 Jul 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
सशक्त कमेटी के सदस्यों ने ली पद की शपथ

नवीनगर : नगर पंचायत नवीनगर कार्यालय सभागार में मंगलवार को सशक्त कमिटी के सभी सदस्यों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण दिलाया.सशक्त कमेटी के पांचो सदस्यों में वार्ड नंबर 7 के अध्यक्ष सपना सारिका , वार्ड नंबर 5 के उपाध्यक्ष आरती देवी ,वार्ड नंबर 8 के पार्षद अजय कुमार सिन्हा, वार्ड […]

विज्ञापन
नवीनगर : नगर पंचायत नवीनगर कार्यालय सभागार में मंगलवार को सशक्त कमिटी के सभी सदस्यों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण दिलाया.सशक्त कमेटी के पांचो सदस्यों में वार्ड नंबर 7 के अध्यक्ष सपना सारिका , वार्ड नंबर 5 के उपाध्यक्ष आरती देवी ,वार्ड नंबर 8 के पार्षद अजय कुमार सिन्हा, वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रभा कुंवर, वार्ड नंबर 2 के पार्षद गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना को सशक्त कमेटी का शपथ ग्रहण दिलाया गया.
शपथ ग्रहण के अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सह नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान की उपस्थिति में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण दिला न्याय पूर्वक नगर पंचायत का विकास करने को सुझाव दिया.वही सभी पार्षदों को कार्यपालक पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान ने औपचारिक तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत का आप सब बेहतर कार्य करें. पक्ष व विपक्ष विकास के मुद्दे पर एक साथ होंगे ,तो हमारा सहयोग भी विकास के लिए हमेशा आप सबो के साथ रहेगा.
इस आवाज के बाद पार्षदों ने एक स्वर में विकास के मुद्दे पर एक रहने की सहमति जताई .साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि पूर्व में जिन पार्षदों को लैपटॉप दिया गया था, वे सभी पार्षदों के लिए नोटिस दिया गया है, ताकि समय से वह लैपटॉप कार्यालय को वापस कर सके. जिन पार्षदों ने लैपटॉप को वापस नहीं दिया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने सिटी मैनेजर को दूसरी नोटिस भेजने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन