देशी व अंगरेजी शराब के साथ धंधेबाज पकड़ाया
Updated at : 12 Jul 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

नवीनगर : नवीनगर थाना पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान नवीनगर स्टेशन पथ महीप बिगहा मोड़ के समीप से 200 पाउच देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरा भागने में सफल रहा. पकड़े गये धंधेबाज स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कइल यादव को जेल भेज दिया गया […]
विज्ञापन
नवीनगर : नवीनगर थाना पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान नवीनगर स्टेशन पथ महीप बिगहा मोड़ के समीप से 200 पाउच देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.
वहीं, दूसरा भागने में सफल रहा. पकड़े गये धंधेबाज स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कइल यादव को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि जनकपुर पोखरा निवासी बाबूलाल चौधरी पुलिस की घेराबंदी के दौरान भाग निकला. ये दोनों बाइक से शराब लेकर आ रहे थे. वही दिवा गश्ती के दौरान नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ पुनपुन नदी पुल के समीप स्थित मुहल्ला से 200 एमएल के 85 देशी पाउच व 180 एमएल की 40 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




