शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास से 7200 पाउच देशी शराब बरामद

Updated at : 09 Jul 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास से 7200 पाउच देशी शराब बरामद

औरंगाबाद नगर : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागु हुए एक साल से अधिक बीत गया, लेकिन अभी भी शराब कारोबार से जुडे धंधेबाज नई-नई तकनीक अपनाकर झारखंड के रास्ते बिहार में चोरी-छिपे शराब लाकर मनमाने कीमतों पर बेच रहे हैं. कारोबारी डाल-डाल पर चलने का काम कर रहे हैं तो पुलिस भी पात-पात […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागु हुए एक साल से अधिक बीत गया, लेकिन अभी भी शराब कारोबार से जुडे धंधेबाज नई-नई तकनीक अपनाकर झारखंड के रास्ते बिहार में चोरी-छिपे शराब लाकर मनमाने कीमतों पर बेच रहे हैं. कारोबारी डाल-डाल पर चलने का काम कर रहे हैं तो पुलिस भी पात-पात पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है़ जिसका परिणाम है कि जिले में हर रोज शराब बरामद हो रहा है और धंधेबाज पकडे जा रहे हैं.

इसी क्रम में जम्होर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की मध्य रात्रि शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास से 7200 पाउच देशी शराब बरामद किया है़ हालांकि करोबारी भागने में सफल रहा़. जम्होर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक पिकअप वैन में जानवर के खाने वाले चारा भुसा में भरकर शराब लाया जा रहा है़
सूचना के आधार पर सादेे लिबास में शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास पुलिस पहुंची़ हालांकि इसकी भनक किसी तरह धंधेबाज को लग गयी़ तभी वे वाहन में लदे शराब को छोडकर भागने में सफल रहा़ वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन