‘मोदी सरकार कर रही सीबीआइ का गलत इस्तेमाल’

दाउदनगर अनुमंडल : राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव डाॅ.प्रकाशचंद्रा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई और इडी की छापेमारी केंद्र द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है. यह सुनियोजित […]
दाउदनगर अनुमंडल : राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव डाॅ.प्रकाशचंद्रा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई और इडी की छापेमारी केंद्र द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है. यह सुनियोजित और दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है. देश में लालू प्रसाद ही अकेले ऐसे नेता हैं जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हैं . इसलिए उन्हें बदनाम और परेशान करने की नियत से छापेमारी जैसी कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से लालू यादव कमजोर नहीं होने वाले हैं.
इससे उनके समर्थकों में और आक्रोश बढ़ रहा है. हम एकजुट होंगे और अपनी ताकत को अगले 27 अगस्त को रैली में दिखायेंगे.उन्होंने कहा कि पूर्वाग्रह व दुर्भावनापूर्ण यह कार्रवाई गरीबो, पिछड़ों, दलितों व कमजोर वर्ग की आवाज को दबाने के लिए की गयी है. इससे हम टूटने वाले नहीं हैं. ऐसा कर लालू प्रसाद को कमजोर करने में नरेंद्र मोदी व भाजपा कभी सफल नहीं होगी. लालू प्रसाद यादव द्वारा अर्जित संपत्ति बीस साल पहले की है. यह गांव में बैठे लोगो को भी पता है कि उस समय जमीन सस्ती हुआ करती थी.
आज जहां की जमीन अगर दस लाख रुपये डिसमिल है तो उस समय 50 हजार रुपये कट्ठा भी खरीदने वाले नहीं मिलते थे. पिछले एक दशक में अर्थव्यवस्था बदली और जमीन का मार्केट वेल्यू बढ़ता गया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का न होना तानाशाही को जन्म देता है. आज देश की हालात इमरजेंसी के समय से भी अधिक खतरनाक है. विपक्ष का मुंह बंद करने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




