अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की कमी

Updated at : 09 Jul 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की कमी

दो साल से कार्यपालक दंडाधिकारी का पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित दाउदनगर : अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों के कमी से अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. दो वर्ष पूर्व यहां से कार्यपालक दंडाधिकारी का तबादला हो गया. इसके बाद से किसी भी कार्यपालक दंडाधिकारी का पदस्थापना नहीं की गयी है. जबकि […]

विज्ञापन

दो साल से कार्यपालक दंडाधिकारी का पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित

दाउदनगर : अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों के कमी से अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. दो वर्ष पूर्व यहां से कार्यपालक दंडाधिकारी का तबादला हो गया. इसके बाद से किसी भी कार्यपालक दंडाधिकारी का पदस्थापना नहीं की गयी है. जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी का दो पद सृजित है.
अधिवक्ताओं ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के अवकाश पर रहने से शपथ पत्र बनवाना भी मुश्किल हो जाता है. उनलोगों ने कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यपालक दंडाधिकारी से पदस्थापना की मांग की है. अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करने आये प्रमंडलीय आयुक्त जीतेंद्र श्रीवास्तव के समक्ष भी यह मांग रखी गयी थी. कार्यपालक दंडाधिकारी के नहीं रहने से वादों के निष्पादन में भी भारी परेशानी हो रही है. अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर एक भी कार्यपालक दंडाधिकारी की पदस्थापना हो जाए तो लोगों को काफी सुविधा हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन