पदस्थापना के बाद से ही चिकित्सकों को नहीं मिला है वेतन
Updated at : 09 Jul 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं दाउदनगर अनुमंडल : उदघाटन के बाद से आज तक अनुमंडलीय अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं हुई. ओपीडी के सहारे काम चलाया जा रहा है. यहां पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों को भी उनकी पदस्थापना से वेतन नहीं मिला है. प्रभारी डीएस डाॅ मनोज कुमार कौशिक को भी […]
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं
दाउदनगर अनुमंडल : उदघाटन के बाद से आज तक अनुमंडलीय अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं हुई. ओपीडी के सहारे काम चलाया जा रहा है. यहां पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों को भी उनकी पदस्थापना से वेतन नहीं मिला है. प्रभारी डीएस डाॅ मनोज कुमार कौशिक को भी उनकी पदस्थापना जुलाई 2016 से अब तक वेतन नहीं मिला है. हालांकि वे पीएचसी प्रभारी के प्रभार में हैं. डाॅ राजेश कुमार व डाॅ रश्मि कुमारी को उनकी पदस्थापना 1 जुलाई 2016 तथा डाॅ अंकुर प्रकाश को उनकी पदस्थापना 1 अप्रैल 2016 से वेतन नहीं मिला है.
बताया गया कि यहां पदस्थापित एक चिकित्सक अध्ययन अवकाश पर हैं तो एक ने बिना सूचना के आना ही छोड़ दिया. एक चिकित्सक ने कहा कि आखिर बिना वेतन मिले वे लोग कब तक ड्यूटी करें. संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में डीडीओ की पदस्थापना नहीं हुई है और न ही डीडीओ कोड आवंटित हुआ है, इसलिए ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




