नगर निकाय चुनाव नहीं होने से कार्य प्रभावित
Updated at : 08 Jul 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर : नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद से दाउदनगर में नगर निकाय चुनाव नहीं हुआ है. दर्जा मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही चुनाव हो पाएगा, तब वार्ड पार्षद चुनकर आएंगे. नौ जून को नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. उसके बाद से एसडीओ प्रशासक की […]
विज्ञापन
दाउदनगर : नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद से दाउदनगर में नगर निकाय चुनाव नहीं हुआ है. दर्जा मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही चुनाव हो पाएगा, तब वार्ड पार्षद चुनकर आएंगे. नौ जून को नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. उसके बाद से एसडीओ प्रशासक की भूमिका में है.
नहीं हो रहा शादी का रजिस्ट्रेशन
शहर के वार्ड संख्या-5 में 9 जून के बाद दो शादियां हुयी है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन अप्लाई करने में शादियों के निबंधन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जो वार्ड पार्षद करते रहे हैं. समस्या यह है कि 9 जून के बाद की शादियों का निबंधन कौन करें. वार्ड संख्या 5 के पूर्व वार्ड पार्षद बसंत कुमार का कहना है कि कार्यकाल समाप्ति के बाद कोई गाइड लाइन नहीं आया है. इस कारण यह कार्य प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




