''बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं''

Updated at : 04 Jul 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
''बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं''

हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय पर राजग गठबंधन की ओर से सोमवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन के साथ एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष दुधेश्वर कुशवाहा व संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए गोह विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि प्रखंड में भ्रटाचार चरम […]

विज्ञापन

हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय पर राजग गठबंधन की ओर से सोमवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन के साथ एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष दुधेश्वर कुशवाहा व संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए गोह विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि प्रखंड में भ्रटाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है. बड़े अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. प्रखंड में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना,

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, शौचालय निर्माण सहित सभी कल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह ठप हैं. इससे पता चलता है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. ठेकेदारों, अधिकारियों, बिचौलियों ने सरकार के साथ गठजोड़ का तंत्र विकसित कर लिया है. राज्य में सरकार सभी मोरचों पर विफल साबित हो रही है. धरना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, महामंत्री रविशंकर शर्मा, सुनील सिंह, मोहन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास शर्मा, अनिल आर्य, मदन यादव, निर्भय पाठक, धर्मेंद्र लाला, गिरजा सिंह, विनोद सिन्हा, श्रीकांत वर्मा, चुन्नू शर्मा, गंगादयाल पासवान, राहुल पासवान, योगेंद्र पासवान सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन