हत्याकांड की हो सीबीआइ जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

अनशन पर बैठे कन्हाई प्रजापति के परिजन मुख्य सूत्रधार को बचाने का लगाया आरोप औरंगाबाद नगर : मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव में 30 मई को अपराधियों द्वारा कन्हाई प्रजापत की हत्या के मुख्य सूत्रधार शंकर यादव व नरेश यादव को गिरफ्तार करने, हत्याकांड की सीबीआइ से जांच कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय […]
विज्ञापन
अनशन पर बैठे कन्हाई प्रजापति के परिजन
मुख्य सूत्रधार को बचाने का लगाया आरोप
औरंगाबाद नगर : मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव में 30 मई को अपराधियों द्वारा कन्हाई प्रजापत की हत्या के मुख्य सूत्रधार शंकर यादव व नरेश यादव को गिरफ्तार करने, हत्याकांड की सीबीआइ से जांच कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समीप परिजन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. अनशन पर बैठनेवालों में कन्हाई के पिता रामाशीष प्रजापत, पत्नी सुनीता देवी, भाभी रेणु देवी, मां कलावती देवी, शोभा देवी शामिल हैं.
गांव के दर्जनों लोग भी इनका साथ दे रहे हैं. सांसद सुशील कुमार सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और इस दौरान कन्हाई प्रजापति के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि यह हत्या एक साजिश के तहत हुई. आरोपितों को तो पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी, बल्कि सभी आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है. इधर, लोक जनशक्ति पार्टी के मगध प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि हत्याकांड की जांच प्रशासन गंभीरता से करे. जो घटना के सूत्रधार हैं, जिनके इशारे पर कन्हाई की हत्या की गयी है, उन पर जल्द कार्रवाई हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




