कोलकाता से बरामद हुई बंजारी से अपहृत किशोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

अपहर्ता को गिरफ्तार करने में भी मिली सफलता औरंगाबाद नगर : ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोले बंजारी गांव से अपहरण की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है. बरामदगी के पश्चात पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारी गांव […]
विज्ञापन
अपहर्ता को गिरफ्तार करने में भी मिली सफलता
औरंगाबाद नगर : ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोले बंजारी गांव से अपहरण की गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है. बरामदगी के पश्चात पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारी गांव की एक बच्ची के अपहरण की प्राथमिकी 13 अप्रैल 2017 को दर्ज करायी गयी थी और उसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने उक्त नाबालिग को कोलकाता के चौबीस परगना से बरामद कर लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपहरण के बाद अपहरणकर्ता नाबालिग को बंगाल के चौबीस परगना ले गये हैं. पुलिस ने अपहर्ता जहांगीर को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि जहांगीर उक्त नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने जाल में फंसाया और कोलकाता ले गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




