इंदिरा आवास योजना में बिचौलिये हो रहे हावी!

Published at :30 Jun 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में बिचौलिये हो रहे हावी!

सोनौरा पंचायत का मामला असल लाभुकों को किया गया वंचित औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर प्रखंड के सोनौरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीबों के साथ मजाक किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. असल लाभुकों को योजना का लाभ नहीं देकर वैसे लोगों को लाभान्वित किया या उनकी अंतिम सूची बनायी […]

विज्ञापन
सोनौरा पंचायत का मामला
असल लाभुकों को किया गया वंचित
औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर प्रखंड के सोनौरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीबों के साथ मजाक किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. असल लाभुकों को योजना का लाभ नहीं देकर वैसे लोगों को लाभान्वित किया या उनकी अंतिम सूची बनायी गयी, जो सक्षम परिवार से आते हैं. मामला तब खुला, जब शिकायत अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास पहुंची, जहां सुनवाई भी प्रारंभ हुई. परिवादी बने व्यास राम ने गड़बड़ी का परिवाद दायर किया. आरोप लगा है इंदिरा आवास सहायक रविंद्र कुमार पर. परिवादी ने कहा कि आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण के आधार पर जारी सूची से इंदिरा आवास के लाभुकों का चयन करना है, लेकिन अत्यंत गरीब होते हुए भी उसका चयन नहीं हुआ.
चिरैयाटाड़ के गिरजा राम, चरण के जनार्दन सिंह, ललन प्रसाद, दिनेश विश्वकर्मा, विजय चौधरी, त्रिभुवन साव के साथ भी अन्याय होने की बात कही जा रही है. सहायक व पर्यवेक्षक द्वारा वरीयता क्रम में गड़बड़ी की गयी. इधर, मामला सामने आया कि गड़बड़ी उजागर होने के बाद व्यास राम को लाभुकों की सूची में चयन कर लिया गया. सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार प्राथमिक सूची में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनको अंतिम सूची में बेघर बताया गया है. इनमें अलखदेव सिंह, बनारसी ठाकुर, दुलारी देवी, विनोद विश्वकर्मा आदि शामिल हैं. इनका आधा पक्का और आधा कच्चा का मकान है.
इस संबंध में सोनौरा पंचायत के मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि गड़बड़ी के मामले की जानकारी उनको नहीं है. इंदिरा आवास सहायक रविंद्र कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह इनकार कर दिया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन