सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Published at :29 Jun 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

दिल्ली पॉलिटेक्निक की परीक्षा में किया बेहतर दाउदनगर अनुमंडल : मौलाबाग स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में एक समारोह आयोजित कर दिल्ली पॉलिटेक्निक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिंदुआर गांव निवासी अंकित कुमार को निदेशक ओमप्रकाश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया. बताया गया कि इन्होंने दिल्ली पॉलिटेक्निक परीक्षा में 7676 रैंक लाकर अपने क्षेत्र का […]

विज्ञापन
दिल्ली पॉलिटेक्निक की परीक्षा में किया बेहतर
दाउदनगर अनुमंडल : मौलाबाग स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में एक समारोह आयोजित कर दिल्ली पॉलिटेक्निक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिंदुआर गांव निवासी अंकित कुमार को निदेशक ओमप्रकाश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया. बताया गया कि इन्होंने दिल्ली पॉलिटेक्निक परीक्षा में 7676 रैंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है.
निदेशक ने कहा कि समय का सदुपयोग किया जाये तो जीवन में हमेशा सफलता अवश्य मिलती है. सफल छात्र को सम्मानित करते हुये उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आने वाली पीढ़ी इस सफलता से प्रेरणा ले सकती है. अंकित कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षण संस्थान के साथ-साथ माता-पिता को दिया. उसने कहा कि उसकी इच्छा इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन