कल गोह आयेंगे मुख्यमंत्री, गांधी मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

Published at :28 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
कल गोह आयेंगे मुख्यमंत्री, गांधी मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

औरंगाबाद नगर : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जून को गोह मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी रामविलास बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे गोह के गांधी मैदान में उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे. इधर, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा हुआ है. जिलाधिकारी कंवल तनुज […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जून को गोह मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी रामविलास बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे गोह के गांधी मैदान में उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे. इधर, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा हुआ है.
जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश लगातार अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने में जुटे हुए हैं. तैयारी में कोई कमी न रह जाये, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे गोह पहुंचेंगे, उसके बाद वे रामविलास बाबू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. फिर जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती दंडाधिकारी के साथ की जा रही है.
इधर, पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रहेगी. पूरे जिले में सीआरपीएफ, एसटीएफ, चीता, बिहार पुलिस व कोबरा जवानों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. नेताओं द्वारा जगह-जगह पर तोरण द्वार भी बनाये जा रहे हैं. ज्ञात हो कि पहले मुख्यमंत्री को 30 जून को गोह आना था, लेकिन अचानक 29 जून को मुख्यमंत्री के आने की सूचना प्रशासन को मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन