एफसीआइ गोदाम के मैनेजर के विरुद्ध मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Published at :26 Jun 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
एफसीआइ गोदाम के मैनेजर के विरुद्ध मजदूरों ने किया प्रदर्शन

ओबरा : प्रखंड के बेल रोड स्थित चपरी गांव के समीप एफसीआइ गोदाम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन एफसीआइ गोदाम के मुख्य द्वार पर मजदूर संघ के नेता जयनंदन पासवान के नेतृत्व में मैनेजर रंजय कुमार मेहता के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे शिवनंदन पासवान, देवा पासवान, अरविंद […]

विज्ञापन
ओबरा : प्रखंड के बेल रोड स्थित चपरी गांव के समीप एफसीआइ गोदाम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन एफसीआइ गोदाम के मुख्य द्वार पर मजदूर संघ के नेता जयनंदन पासवान के नेतृत्व में मैनेजर रंजय कुमार मेहता के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन कर रहे शिवनंदन पासवान, देवा पासवान, अरविंद पासवान, भीम यादव, बिंदु राम, अयोध्या तिवारी, इंद्रदेव यादव, उदय पासवान, उदय यादव, विजय यादव, रामाशीष का कहना है कि एफ‍सीआइ के मैनेजर द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की जाती है. साथ ही, मनमर्जी से एफसीआइ गोदाम संचालित करते हैं. कार्यरत मजदूरों को काम से हटा देते हैं व बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. इसके कारण मजदूर 21 जून से धरना पर बैठे हुए हैं. इस संबंध में लिखित आवेदन जिला पदाधिकारी व एसपी को दिया गया है.
मजदूरों ने बताया कि निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है. एफसीआइ गोदाम के पदाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जब तक कार्यरत मैनेजर को हटाया नहीं जा सकता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. एफसीआइ के मैनेजर रंजय कुमार मेहता ने बताया कि साजिश के तहत उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन