मसजिदों व ईदगाहों को सजाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन

पूरे दिन साफ-सफाई में जुटे रहे लोग पुराने जीटी रोड में खरीदारों से रौनक औरंगाबाद सदर : ईद को लेकर शहर में काफी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. वहीं पर्व को लेकर बाजार काफी गुलजार है. हर ओर ईद की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं. मदरसा दारूल उलूम फैजाने सैयदना के सचिव […]
विज्ञापन
पूरे दिन साफ-सफाई में जुटे रहे लोग
पुराने जीटी रोड में खरीदारों से रौनक
औरंगाबाद सदर : ईद को लेकर शहर में काफी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. वहीं पर्व को लेकर बाजार काफी गुलजार है. हर ओर ईद की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं. मदरसा दारूल उलूम फैजाने सैयदना के सचिव खान इमरोज ने बताया कि इससे पहले लोगों को जब तक ईद की रात चांद नहीं दिखता, तब तक ईद नहीं मनायी जाती. वैसे ईद का चांद सबसे पहले सउदी में दिखायी देता है, जिसके बाद बाकी जगहों पर चांद दिखाई पड़ता है और फिर ईद मनायी जाती है.
वैसे सोमवार को ईद होना पक्का माना जा रहा है. ऐसे में हर ओर जोर-शोर से खरीदारी और ईद की तैयारी की जा रही है. शहर के पुराने जीटी रोड स्थित मुख्य बाजार तरह-तरह के समानों से पटा हुआ है. जहां लोग इकट्ठे ईद की खरीदारी में लगे हैं. बता दें कि शनिवार की देर रात तक लोग ईद की खरीदारी में जुटे रहे.
कांच के बरतन व सजावटी सामान की भी हुई खरीदारी : ईद को लेकर तरह तरह के साजो-सामान से सजा बाजार न सिर्फ मुसलिम समुदाय के लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि हिंदू धर्म के लोग भी ईद के बाजार से सामान की खरीदारी कर रहे हैं.
एक से एक कांच के बने बरतन व घरेलू सजावट के सामान खरीदारों को खूब लुभा रहे हैं. वहीं बाजार में बिक रही लजीज सेवइयां व लच्छे की विशेष मांग दिख रही है. साथ ही, स्पेशल खजूर की मांग भी लोगों में है. इसके अलावे ईद के मौके पर लोग कपड़े, जूता, चप्पल, टोपी, सूरमा, ड्राई फ्रूट्स, खजूर, ईत्र, बकरखानी आदि की खरीदारी भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




