ईद की खरीदारी कर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, गयी जान

Published at :26 Jun 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
ईद की खरीदारी कर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, गयी जान

अलग-अलग हादसों में गयी चार लोगों की मौत औरंगाबाद : जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गयी. इनमें दो की मौत सड़क हादसे में जबकि एक-एक की मौत ट्रेन से गिर कर व बिजली का करेंट लगने से हुई. डाकबंगला के समीप ट्रक ने कुचला : रफीगंज […]

विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में गयी चार लोगों की मौत
औरंगाबाद : जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों में तीन लोगों की जान चली गयी. इनमें दो की मौत सड़क हादसे में जबकि एक-एक की मौत ट्रेन से गिर कर व बिजली का करेंट लगने से हुई.
डाकबंगला के समीप ट्रक ने कुचला : रफीगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला के समीप रविवार की सुबह ट्रक से कुचल जाने के कारण एक युवक की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के ही चातर गांव निवासी मो मोहिबुद्दीन के रूप में की गयी है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार मो मोहिबुद्दीन ईद पर्व को लेकर रफीगंज बाजार में सामान की खरीदारी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था. डाकबंगला के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने भीड़ लगा दी और हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं, परिजनों को आश्वासन दिया कि उचित मुआवजा दिलाया जायेगा. दुर्घटना के लिए जिम्मेवार ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइकसवार की मौत
औरंगाबाद-डाल्टेनगंज रोड में अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइकसवार 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार की देर शाम की है. मृतक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. पता चला कि धर्मेंद्र किसी प्राइवेट कंपनी में मिस्त्री का काम करता था. रविवार की शाम झारखंड राज्य के हरिहरगंज से बाइक पर बैठ कर औरंगाबाद शहर लौट रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन