औरंगाबाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से काट कर हत्या

Updated at : 23 Jun 2017 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांगी से काट कर हत्या

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र की पिपरा बगाही में70वर्षीय तेतर भुईंया की गांव के ही कुछ लोगों ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. यह घटना शुक्रवार की दोपहर में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार, तेतर भुइया गांव में डायन-ओझा को लेकर बैठक कर रहे थे. इसी बीच गांव के कुछ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र की पिपरा बगाही में70वर्षीय तेतर भुईंया की गांव के ही कुछ लोगों ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. यह घटना शुक्रवार की दोपहर में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार, तेतर भुइया गांव में डायन-ओझा को लेकर बैठक कर रहे थे. इसी बीच गांव के कुछ लोग टांगी से लैस होकरवहां पहुंचे और तेतर भुइयां पर हमला करउन्हें मौत के घाट उतार दिया.

घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष सहूद अख्तर पिपरा बगाही गांव पहुंचेऔर शव को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना काे अंजाम किसने दिया है, इसकी छानबीन की जा रही है. हत्यामेंशामिल लोगों को हरहाल में पकड़ कर जेल भेजा जायेगा. इधर, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें…पुलिस की पिटाई से चालक की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन