औरंगाबाद ब्रेकिंग : महज छह रुपये के लिए पिता ने 13 साल के बेटे को तड़पा-तड़पा कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां महज छह रुपये के मामूली विवाद में एक पिता ने अपने ही 13 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपित पिता ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पड़ोसी जिले अरवल की पुनपुन नदी के किनारे बालू में दफना दिया था.

विज्ञापन

Aurangabad News : मणिकांत पाठक की रिपोर्ट. औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां महज छह रुपये के मामूली विवाद में एक पिता ने अपने ही 13 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपित पिता ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पड़ोसी जिले अरवल की पुनपुन नदी के किनारे बालू में दफना दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर शव बरामद कर लिया है और सौतेली मां सहित चार आरोपितों को हिरासत में लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपहारा गांव निवासी किशोर खेसारी लाल ने अपनी सौतेली मां से छह रुपये लिये थे. इस बात से नाराज होकर सौतेली मां ने अपने पति राजेश चौधरी से बच्चे की शिकायत कर दी. शिकायत मिलते ही राजेश चौधरी आपा खो बैठा और उसने डंडे से मासूम की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने कड़कड़ाती धूप में बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे तड़पने के लिए छोड़ दिया. क्रूरता की सीमा पार करते हुए आरोपित ने भूखे-प्यासे बच्चे को पुआल और भूसा रखने वाले एक बंद कमरे में ठूंस दिया. भयंकर उमस, भूख और प्यास के कारण दम घुटने से मासूम ने वहीं दम तोड़ दिया.

रात के अंधेरे में शव को ठिकाने लगाया

बेटे की मौत के बाद आरोपित पिता राजेश चौधरी ने मामले को रफा-दफा करने की साजिश रची. उसने रात के अंधेरे में गांव की ही एक गाड़ी का प्रबंध किया और शव को लेकर फरार हो गया. आरोपित ने अरवल जिले के बंशी थाने से सटे पुनपुन नदी के एक बालू घाट पर शव को चुपचाप दफना दिया और वापस लौट आया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार हिरासत में

घटना की भनक मिलते ही उपहारा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की सौतेली मां, दादा, दादी और चाचा को हिरासत में ले लिया. पुलिसिया कड़ाई और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपितों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए शव के ठिकाने की जानकारी दी. थानाध्यक्ष आकाश कुमार के अनुसार, शव को पूरी तरह निकालने और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास जारी हैं. घटना का मुख्य आरोपित पिता फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन