Aurangabad: अनियंत्रित हाइवा ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत, पति चोटिल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jul 2024 11:59 AM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

Aurangabad Accident: एनएच 139 पर औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया.इस घटना में घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Aurangabad Accident: एनएच 139 पर औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया.इस घटना में घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वैसे पति को हल्की चोट आई है.

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करमा रोड स्थित वार्ड नं 7 के रामराजनगर मुहल्ला निवासी रामप्रवेश साहू की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है.

मृतका का पति रामप्रवेश साहू ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने घर से बाइक पर सवार होकर अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी हरिहरगंज की तरफ से औरंगाबाद जा रही एक अनियंत्रित हाइवा ओवरटेक करने के दौरान दोनों को रौंदती हुई निकल गयी.

ये भी पढ़ें: खुद को अधिकारी बताकर लूट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने होटल से चार अपराधी को दबोचा

दुर्घटना से महिला का सिर धड़ से हुआ अलग

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि महिला के परख्च्चे उड़ गए. महिला का सिर धड़ से अलग हो गया. वहीं महिला का पति रामप्रवेश साहू चोटिल हो गए. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय लोग हंगामा करने लगे.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी. सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया, बाड़ तोड़ने की कर रहे थे कोशिश

घंटो तक लगा रहा जाम

घटना के कुछ हीं देर बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजन शव देख चीत्कार उठें. स्थानीय लोग व परिजन मुआवजे व सड़क पर डिवाइडर की मांग को लेकर अड़े रहे. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई. काफी देर तक समझाने बुझाने का दौर चला. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई. घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

ट्रकों की लंबी कतार

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

अंततः मुफस्सिल थाना की पुलिस किसी तरह परिजनों व आक्रोशितों को समझा बुझाकर शव को सदर अस्पताल भेजवाया और भीड़ को नियंत्रित किया. इसके बाद बाधित आवागमन को शुरू कराया गया. परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत मुफस्सिल थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जैसे हीं शव घर पहुंचा, शव को देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही मुहल्ले में मातम पसर गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन