हाजीपुर के बेलसर में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2021 9:25 PM
बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के करनेजी मुजिया गांव में शुक्रवार की शाम शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों के गुर्गों ने हमला कर दिया. इस घटना में ओपी अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.
हाजीपुर. बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के करनेजी मुजिया गांव में शुक्रवार की शाम शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों के गुर्गों ने हमला कर दिया. इस घटना में ओपी अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने इस मामले में लगभग दो दर्जन महिला-पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार बेलसर ओपी की पुलिस पिछले तीन दिनों से करनेजी मुजिया गांव के शराब माफिया दिलीप कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था.
शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है. इसकी सूचना मिलते ही बेलसर ओपी अध्यक्ष अशोक राय ने पुलिस टीम के साथ करनेजी मुजिया गांव में छापेमारी कर दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसकी भनक लगते ही उसके गुर्गे व समर्थक वहां जुट गये और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
इस दौरान हमलावर दिलीप को पुलिस से छुड़ाने में सफल रहे. अचानक हुए हमले से ओपी अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इसकी सूचना पर गोरौल थाना की पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ सदर एसडीपीओ वहां पहुंच गये. पुलिस ने लगभग दो दर्जन महिला व पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.
इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि पुलिस ने शराब माफिया दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया. कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. शराब माफिया व पुलिस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










