पंजवारा में फरार आरोपित के घर कुर्की

Edited by GOURAV KASHYAP
Updated:
विज्ञापन

पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित मंटा भगत पिता स्व जय नारायण भगत के घर कुर्की की कार्रवाई की.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित मंटा भगत पिता स्व जय नारायण भगत के घर कुर्की की कार्रवाई की. मंटा भगत पंजवारा थाना कांड संख्या 14/24 में आरोपित है और घटना के बाद से फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पंजवारा बाजार में लूट की नीयत से घर में घुसकर एक आइटीबीपी जवान को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. केस के अनुसंधान के क्रम में मंटा भगत का नाम भी सामने आया था. अनुसंधानकर्ता रामप्रवेश प्रजापति की अगुवाई में पुलिस दल ने कुर्की की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन