विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर पर दी जानकारी

बिहार में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच खबर आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से रविवार को दी. इसके बाद वोआइसोलेशन में चले गए हैं।
बिहार में आरसीपी सिंह के जदयू के जदयू से इस्तीफा देने और राजद के प्रतिरोध मार्च से एक तरफ जहां राजनीति गर्म है. वहीं खबर आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से लोगों को दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं. इसके साथ उन्होंने उन लोगों से जो उनके संपर्क में आए हैं, उनसे भी कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है. हालांकि उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी.
विजय कुमार सिन्हा के कोरोना संक्रमित होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. एक यूजर ने उनके ट्वीट पर लिखते हुए कहा कि वो उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं. बिहार की गरम राजनीति में विधानसभा अध्यक्ष के कोरोना संक्रमित हो जाना भी गंभीर विषय है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत अभी ठीक है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पिछले महीने 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उनको दो दिनों से बुखार था. इसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच करायी. इस जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई. हालांकि वो तीन अगस्त को पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए थे. स्वस्थ्य होने के बाद वो सबसे पहले गंगा के जलस्तर का निरिक्षण करने पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




