ePaper

बिहार: अशोक महतो की पत्नी कौन हैं? चुनावी माहौल के बीच बाहुबली की शादी से गरमाया कयासों का बाजार

Updated at : 20 Mar 2024 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: अशोक महतो की पत्नी कौन हैं? चुनावी माहौल के बीच बाहुबली की शादी से गरमाया कयासों का बाजार

Bihar News: बिहार में बने चुनावी माहौल के बीच कुख्यात अशोक महतो ने शादी कर ली तो सियासी चर्चा और तेज हो गयी.

विज्ञापन

बिहार में बाहुबलियों की लिस्ट में शामिल रहे अशोक महतो एकबार फिर से सुर्खियों में हैं. पिछले साल 2023 में अशोक महतो तब चर्चे में आए थे जब भागलपुर जेल से उन्हें रिहा किया गया था. अब अशोक महतो शादी करके फिर एकबार सुर्खियों में बने हुए हैं. लोकसभा चुनाव की बज चुकी रणभेरी के बीच अशोक महतो के विवाह को लोग सियासी चश्मे से भी देख रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है कि अपनी पत्नी को वो अब चुनावी मैदान में भी उतार सकते हैं.

अशोक महतो ने की शादी..

अशोक महतो ने हाल में ही विवाह रचा लिया है और उनके विवाह की तस्वीर अब वायरल हो रही है. अशोक महतो करीब 60 साल के हैं और उनकी नयी-नवेली पत्नी अनीता करीब 45 से अधिक उम्र की बतायी जा रही हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार, पटना के करौटा मंदिर में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. उनकी इस शादी के पीछे सियासी मकसद की भी चर्चा है. हालांकि अभी केवल ऐसे कयास ही लगाए गए हैं.

कौन हैं अशोक महतो..

एक दौर था जब बिहार में अशोक महतो गिरोह काफी सक्रिय था. वर्ष 2005 में लोकसभा सदस्य राजो सिंह की हत्या का जिम्मेवार इसी गिरोह को माना गया था. पिछले साल नवंबर में कुख्यात अशोक महतो को भागलपुर जेल से रिहा किया गया था. नवादा जेल ब्रेक कांड, शेखपुरा का मनीपुर नरसंहार, विधायक पर बम मारकर जानलेवा हमला करने सहित कई बड़े कांडों में अशोक महतो आरोपित रहे और 17 साल के बाद पिछले साल ही वो जेल से बाहर निकले थे. वर्ष 2006 में उनकी गिरफ्तारी की गयी थी.

वेब सीरीज से सुर्खियों में आए..

IPS अधिकारी अमित लोढ़ा की लिखी किताब पर बनी वेब सिरिज ‘खाक, द बिहार चैप्टर’ में अशोक महतो के ही चरित्र का नाम विलेन चंदन महतो रखा गया था. शेखपुरा की अदालत ने अशोक महतो उर्फ साधु को निर्दोष करार देते हुए जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. टाटी बम कांड में ये फैसला सुनाया गया था. शेखपुरा विधायक रहे रणधीर कुमार सोनी पर जानलेवा हमले मामले में वो आरोपित थे.

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले संग जेल से लौटे

वहीं भागलपुर के कैंप जेल से जब 10 नवंबर 2023 को अशोक महतो को रिहा किया गया तो सैंकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ वो भागलपुर से निकले. जेल के बाहर गर्मजोशी से उनके हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया था.

अशोक महतो की पत्नी कौन हैं?

अशोक महतो की पत्नी को लेकर तरह-तरह की चर्चा सुर्खियों में है. कयास लगाया जा रहा है कि अपनी पत्नी को अशोक महतो चुनाव लड़ा सकते हैं. अशोक महतो की पत्नी का नाम अनीता बताया जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी दिल्ली में एक कंपनी में जॉब करती हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन