बिहार में अब अश्विन पोर्टल पर आशा बनायेंगी अपनी हाजिरी, होगी ये सहूलियत

Updated at : 17 Dec 2020 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब अश्विन पोर्टल पर आशा बनायेंगी अपनी हाजिरी, होगी ये सहूलियत

इससे आशा को ससमय प्रोत्साहन राशि उपलब्ध हो सकेगा. सरकार की इस पहल से आशा को अब प्रोत्साहन राशि के लिए सीएचसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

विज्ञापन

चैनपुर. सरकार ने आशा के प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए ई-अश्विन पोर्टल लांच किया है. जिसके माध्यम से आशा की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जायेगा.

इससे आशा को ससमय प्रोत्साहन राशि उपलब्ध हो सकेगा. सरकार की इस पहल से आशा को अब प्रोत्साहन राशि के लिए सीएचसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

इससे आशा अपना समय कार्यालय में व्यर्थ नष्ट नहीं कर पूरे मनोभाव से अपने कार्यों का निष्पादन कर सकेंगी.

सरकार ने आशा के प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए ई-अश्विन पोर्टल लांच किया है. इसके माध्यम राज्य से ही आशा का प्रोत्साहन राशि का भुगतान उसके बैंक खाते में कर दिया जायेगा.

आशा को अब अश्विन पोर्टल के माध्यम से अपने किये गये कार्यों का ब्योरा अपने से अपलोड करना होगा. इसी की जानकारी देने के लिए सीएचसी में सभी आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन