अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से व्यवसायी की मौत, दो युवक गंभीर

घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग
Aewal News: अरवल के कलेर में एनएच-139 पर बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक फरार हो गया.
अरवल के कलेर से अंजनी कुमार का रिपोर्ट
Arwal News: कलेर (अरवल) थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ के पास एनएच-139 पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
बाइक से कलेर बाजार जा रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के अरई गांव निवासी छोटू शाह अपने साथी सुधीर कुमार और अरुण कुमार के साथ बाइक से कलेर बाजार जा रहे थे. छोटू शाह की कलेर बाजार में अनु वस्त्रालय नाम से कपड़े की दुकान है और वे रोजाना गांव से आना-जाना करते थे.
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर
इसी दौरान पहाड़पुर मोड़ के पास बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
अस्पताल पहुंचने पर व्यवसायी को मृत घोषित किया गया
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलेर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटू शाह को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया.
चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
परिजनों में मचा कोहराम, बाजार में शोक
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं कलेर बाजार के व्यवसायियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










