शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

अरवल,ग्रामीण : मुख्यालय शहर के एनएच 110 पर अवस्थित पूजा एंड ज्योति हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में रखे हजारो रुपये के सामान जल कर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार दुकान बंद थी जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में […]
अरवल,ग्रामीण : मुख्यालय शहर के एनएच 110 पर अवस्थित पूजा एंड ज्योति हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में रखे हजारो रुपये के सामान जल कर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार दुकान बंद थी जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में रखे प्लास्टिक पाइप,
टंकी व अन्य सामान जल गये. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन से दुकानदार को दी. लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया. दुकान मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दुकान में रखे प्लास्टिक पाइप, टंकी के अलावा अन्य प्लास्टिक की सामग्री नष्ट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




