प्रेसवार्ता करते एसपी. निधवां मुखिया को जान मारने की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2017 3:52 AM

विज्ञापन

कुर्था, अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के निधवां पंचायत के मुखिया रूनी देवी को जान मारने की धमकी मिली है. इस बाबत मुखिया ने मानिकपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मैं निधवां पंचायत के कैथा लोदीपुर गांव में बजरंग बली मंदिर से बजरंगी […]

विज्ञापन

कुर्था, अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के निधवां पंचायत के मुखिया रूनी देवी को जान मारने की धमकी मिली है. इस बाबत मुखिया ने मानिकपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मैं निधवां पंचायत के कैथा लोदीपुर गांव में बजरंग बली मंदिर से बजरंगी चौधरी तक पीसीसी ढलाई का कार्य करा रही थी, जिसको लेकर लोदिपुर गांव के रंजन कुमार व सुरेंद्र यादव ने हमसे रंगदारी के रूप में 25 हजार रुपये की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

इसके साथ ही कार्यस्थल पर उपस्थित मेरे बेटे बबन कुमार के साथ भी गलत तरीके से पेश आये. ये लोग दबंग किस्म के हैं और हमें हरिजन समझ कर अक्सर धमकी देते रहते हैं. जिससे मैं काफी भयभीत रहता हूं कि कभी ये लोग हमारे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना न घटा दें.

इस बाबत मानिकपुर ओपी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निधवां मुखिया द्वारा आवेदन दी गयी. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन