अगलगी में चार किसानों के मकान जले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 3:25 AM
वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के दनियाला गांव में भीषण अगलगी की घटना में गनौरी पासवान समेत चार लोगों के मकान जलकर नष्ट हो गये. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. इस घटना में लाखों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गयी. आग इतनी तीव्र थी कि ग्रामीण आग को बुझाने […]
वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के दनियाला गांव में भीषण अगलगी की घटना में गनौरी पासवान समेत चार लोगों के मकान जलकर नष्ट हो गये. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. इस घटना में लाखों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गयी. आग इतनी तीव्र थी कि ग्रामीण आग को बुझाने का काफी प्रयास किया. मौके पर पहुंचे वंशी थाना प्रभारी हरिलाल दास ने बताया कि अगलगी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के वाहन को फोन कर बुलाया गया. घटनास्थल पर वंशी थाने के सअनि जितेंद्र सिंह ने कैंप किया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख सह राजद प्रखंड अध्यक्ष महाराणा सिंह यादव ने अगलगी की घटना पर काफी दुख व्यक्त करते हुए उचित मुआवजे की मांग जिला प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










