अंकल यातायात नियमों का नहीं करें उल्लंघन

जहानाबाद सदर : शहर में सोमवार को सुबह से ही चहल-पहल का माहौल था. गर्मी के बावजूद स्कूली बच्चे उत्साहित थे. परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बच्चे लोगों के बीच यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करने की नसीहत दे रहे थे. अवसर था 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ का. […]
जहानाबाद सदर : शहर में सोमवार को सुबह से ही चहल-पहल का माहौल था. गर्मी के बावजूद स्कूली बच्चे उत्साहित थे. परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बच्चे लोगों के बीच यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करने की नसीहत दे रहे थे. अवसर था 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ का. खासकर अरवल मोड़ पर इसे लेकर कैंप लगाया गया था. दिन चढ़ने के साथ गर्मी की तपिश तेज हुई लेकिन बच्चों के उत्साह में कमी नहीं दिखी. बच्चे और परिवहन विभाग के अधिकारी हाथों में गुलाब के फूल लिये हुए थे और हर वैसे व्यक्ति को फूल देकर उनमें यातायात नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाने के सलाह दे रहे थे,
जो नियमों के विपरीत बाइक या कार को चला रहे थे. प्रशासन द्वारा शुरू किये गये सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ प्रभातफेरी और मोटरसाइकिल जुलूस के साथ किया गया. 23-30 अप्रैल तक मनाये जा रहे इस कार्यक्रम के तहत पहले दिन कारगिल चौक से मोटरसाइकिल जुलूस एवं प्रभातफेरी निकाली गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कारगिल चौक से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया जो पटना-गया मुख्य मार्ग के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा परिसर में समाप्त हुआ. प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चे अपने-अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिस पर सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




