कार ने वृद्ध को कुचला, मौत आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

अरवल : सड़क दुर्घटना में सोमवार को दोपहर गुलाब सिंह इंग्लिश निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यदेव सिंह की मौत एनएच 110 पर हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी लड़की के यहां से यह अपने घर गुलाब सिंह इंग्लिश लौट रहे थे. भदासी और खलीलपुरा के बीच निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास जहानाबाद से […]
अरवल : सड़क दुर्घटना में सोमवार को दोपहर गुलाब सिंह इंग्लिश निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यदेव सिंह की मौत एनएच 110 पर हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी लड़की के यहां से यह अपने घर गुलाब सिंह इंग्लिश लौट रहे थे. भदासी और खलीलपुरा के बीच निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास जहानाबाद से अरवल की ओर जा रही एक कार की चपेट में आने से इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया.
सूचना मिलने पर करपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन, करपी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी किरण सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम को समाप्त करवाया. मृतक के आश्रित परिवार को राष्ट्रीय ��ारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक प्रदान किया गया है. मृतक का अंत्यपरीक्षण अरवल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










