महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलने की है जरूरत

अरवल : करुणा युवती मंडल के द्वारा महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके […]
अरवल : करुणा युवती मंडल के द्वारा महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.
इसके बाद उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त किया. कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष कुमार पाठक, शाहनवाज आलम, प्रियंका भारती के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा गांधी जी के िवचार पर चलने की है जरूरत. कार्यक्रम में करुणा ज्योति मंडल के सचिव ज्योति भारती, प्रियंका भारती, सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, चंचला कुमारी, अनुभारतीय के अलावा अन्य लोग शामिल थे. इसके अलावा काफी संख्या में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लोग भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










