डीएम से मजदूरी के लिए लगायी गुहार

वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में करवाये गये मनरेगा योजना से कार्यों की मजदूरी बीते कई माह से नहीं मिली है जिसके कारण जॉब कार्डधारी मजदूर तथा ठेकेदार में तू-तू मैं-मैं होते रहता है. मजदूर विमल कुमार, सुनील, मंजु देवी, बबीता देवी, शुशीला देवी समेत कई लोगों ने जिला […]
वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में करवाये गये मनरेगा योजना से कार्यों की मजदूरी बीते कई माह से नहीं मिली है जिसके कारण जॉब कार्डधारी मजदूर तथा ठेकेदार में तू-तू मैं-मैं होते रहता है. मजदूर विमल कुमार, सुनील, मंजु देवी, बबीता देवी, शुशीला देवी समेत कई लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही ठेकेदार से मजदूरी दिलवाने की गुहार लगायी है. मजदूरों का कहना है कि फर्जी तरीके से जॉब कार्डधारियों के नाम पर मनरेगा के पदाधिकारी तथा कर्मी एवं बैंक में हमें अधिकारी के गहरी पैठ से लाखों रुपये की निकासी करने के बाद भी मजदूरों के मजदूरी नहीं दिया गया जिसके कारण मजदूरों के घर भोजन पर लाले पड़े है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




