Bihar: सेना में बहाली के लिए दौड़ लगा रहे अरवल के युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2022 6:11 PM

विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद में सेना बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ गयी. युवक के साथ दौड़ लगा रहे अन्य साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है. एरोड्रम मैदान में सेना बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ गयी और देखते-ही-देखते उसकी मौत हो गयी. दोस्तों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अरवल जिले के वंशी प्रखंड क्षेत्र के धरनई गांव के रहने वाले बैजनाथ सिंह का पुत्र विकास कुमार (22 वर्ष) था. प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह भी सेना बहाली के लिए एरोड्रम मैदान में दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था. इस क्रम में ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी.

घटना से गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल से शव को अपने साथ ले गये. वंशी प्रतिनिधि के अनुसार युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. युवक की मौत की जानकारी मिलने पर युवा राजद के वंशी प्रखंड अध्यक्ष दयानंद कुमार भी सदर अस्पताल पहुंच चिकित्सक से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की. गांव में युवक का शव आते ही शोक की लहर दौड़ गयी. घटना पर वीआइपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दूधेश्वर कुमार सहित अन्य कई नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने दुख जताते हुए परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.

Also Read: बिहार में CSP केंद्र से लाखों की लूट, विरोध करने पर स्टाफ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हार्ट अटैक से युवक की मौत की है संभावना

डॉ संजय शर्मा के अनुसार ठंड के इस मौसम में कम कपड़ों में युवा मॉर्निंग वॉक व दौड़ लगाते हैं जिसके कारण शरीर की नशें सिकुड़ जाती हैं. नशें सिकुड़ जाने के कारण जरूरत के अनुसार ब्लड हर्ट तक नहीं पहुंचता है. जिससे अटैक होता है. वहीं अन्य चिकित्सकों का यह भी कहना था कि पहले से कोई बीमारी रही होगी, जिसकी जांच नहीं करायी गयी होगी. वैसे में भी अटैक की आशंका बनी रहती है. कुछ ऐसा ही उक्त युवक के साथ भी हुआ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन