Muzaffarpur जिले के 10 बड़े शराब माफियाओं की कुंडली खंगालने पहुंची अरवल पुलिस, तस्करों की है तलाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2022 4:30 AM
मुजफ्फरपुर जिले के 10 बड़े शराब माफियाओं की कुंडली खंगालने अरवल पुलिस पहुंची. जिले के नगर, कथैया, पानापुर ओपी व मोतीपुर के तस्करों की तलाश है. चंदवारा के युवक के नाम पर शराब के साथ ट्रक जब्त किया गया था.
मुजफ्फरपुर. जिले के 10 बड़े शराब माफियाओं की कुंडली अरवल पुलिस खंगाल रही है. अरवल के पारसी थानेदार संजीत सिंह रविवार को शहर पहुंचे थे. 2021 में थाना क्षेत्र में बरामद हुए एक ट्रक शराब के मामले में फरार तस्करों की सूची लेकर पहुंचे थे. इसमें कथैया, मोतीपुर, पानापुर ओपी व नगर थाना क्षेत्र के शराब तस्करों के नाम शामिल था.
अरवल पुलिस टीम ने शराब के साथ जो ट्रक पकड़ी थी. उस ट्रक के इंजन व चेचिस नंबर का सत्यापन कराया गया तो वह मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा के एक ट्रांसपोर्टर का निकला. अरवल थानेदार ट्रांसपोर्टर के पास पहुंचे तो पता चला कि शराब में ट्रक के पकड़ाने से एक सप्ताह पहले ही उन्होंने ट्रक को कथैया के एक व्यक्ति के हाथों बेच दी थी. उन्होंने ट्रक बेचने के संबंध में डीटीओ कार्यालय से जारी सभी नियमों का पालन किया था. पारसी थानेदार को ट्रांसपोर्टर ने स्थानीय वार्ड पार्षद से लिखवा कर भी दिया है. करीब दो घंटे तक छानबीन करने के बाद पारसी थाने की पुलिस पटना के लिए निकल गई
पारसी थानेदार संजीत सिंह ने बताया कि 2021 में पुलिस टीम ने एक ट्रक शराब की खेप पकड़ी थी. इसको लेकर थाने में कांड संख्या 213/21 दर्ज किया गया था. पारसी थाना क्षेत्र में 2021 में पकड़ाये एक ट्रक शराब बरामदगी के मामले में जिले के 10 शराब माफियाओं की कुंडली खंगाली जा रही है. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो शराब की खेप मंगवाने वाले मुजफ्फरपुर के ही माफिया थे. इसमें गिरफ्तार चालक व सर्विलांस टीम की मदद से जिले के एक दर्जन शराब माफियाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी थी. पुलिस टीम उन्हीं माफियाओं के नाम- पते का सत्यापन कर रही है. इसके बाद सभी की गिरफ्तारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










