मारपीट के जख्मी हुई महिला की मौत

Updated at : 08 Mar 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के जख्मी हुई महिला की मौत

जिले में मारपीट मैं जख्मी हुई महिला की मौत हो गयी. इलाज के दौरान शुक्रवार की मध्य रात्रि पटना के पीएमसीएच में उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

आरा.

जिले में मारपीट मैं जख्मी हुई महिला की मौत हो गयी. इलाज के दौरान शुक्रवार की मध्य रात्रि पटना के पीएमसीएच में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पातर टोला गांव निवासी राजा प्रसाद यादव की 60 वर्षीय पत्नी कुंती देवी है. इधर मृतका के बेटे इंदल यादव ने बताया कि चार मार्च बीते मंगलवार की सुबह सभी लोग घर से अपने काम पर निकले हुए थे और घर पर उसकी मां कुंती देवी अकेली थी. तभी उसके चाचा राजाराम यादव द्वारा कहा जा रहा था कि उनके घर के दीवार में उनकी दो गज जमीन चली गई है. जिस पर उसकी मां द्वारा कहा गया कि आप अमीन को बुलाकर जमीन की नापी करवा लो. लेकिन वह कहने लगे कि मैं अमीन नहीं बुलाऊंगा. इसी बात को लेकर उनके बीच तीखी नोंकझोक हुई. जिसके बाद उनकी पत्नी द्वारा उसकी मां को सीढ़ी से धकेल दिया गया. जिससे वह गिर पड़ी. इसके बाद उनके दोनों बेटों ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच ले गए. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की मध्य रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजन उनके शव वापस आरा सदर अस्पताल ले आए और उन्होंने इसकी सूचना उदवंतनगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर उदवंतनगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतका के बेटे इंदल यादव ने अपने चाचा राजाराम यादव पर ललकारने, अपनी चाची कुंती देवी पर सीढ़ी से धकेलने व उनके दोनों बेटे बिंदु यादव एवं कृष्णा यादव पर लाठी-डंडों से मारकर कर जख्मी करने और जख्मी होने के कारण उनकी मौत होने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र इंदल यादव, बिंदु यादव, रविंद्र यादव व दो पुत्री रामावती देवी एवं दुर्गा देवी है. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद में तक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन