BLIS में एडमिशन लेने वाले छात्रों को VKSU का मौका, नामांकन प्रक्रिया शुरू; अभ्यर्थियों को मिला कॉलेज आवंटन

Updated:
विज्ञापन

VKSU, आरा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने बीएलआइएस पाठ्यक्रम के लिए कॉलेज आवंटित कर दिए हैं. चयनित अभ्यर्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर सूचना भेज दी गई है. नामांकन की अंतिम तिथि 14 सितंबर है, इसलिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें.

विज्ञापन

VKSU BLIS Admission: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीएलआइएस) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विभाग और कॉलेजों से प्राप्त मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज अथवा विभाग आवंटित कर दिया गया है.

विज्ञापन

पंजीकृत ई-मेल पर भेजी गयी जानकारी

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को उनके आवंटित कॉलेज अथवा विभाग की जानकारी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दी गयी है. इसके अलावा नामांकन के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को फर्स्ट प्रेफरेंस (प्रथम वरीयता) भी दी गयी है.

सूची में देख सकेंगे आवंटित कॉलेज

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि अभ्यर्थी अपने नाम की सूची में आवंटित कॉलेज अथवा विभाग की जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

14 सितंबर तक लेना होगा नामांकन

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएलआइएस पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 तक चलेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन