कुल्हड़िया स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस शव की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
Train Accident: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के आउटर के पास बुधवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
शव की पहचान में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव की पहचान करने के साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका
पुलिस द्वारा तैयार मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात बुजुर्ग की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत होता है. पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है.
BLIS में एडमिशन लेने वाले छात्रों को VKSU का मौका, नामांकन प्रक्रिया शुरू; अभ्यर्थियों को मिला कॉलेज आवंटन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए