किन्नर समाज के बीच पहुंचे बिहार के मंत्री, बहनों से राखी बंधवाकर लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 16 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान वे किन्नर समाज के सम्मान समारोह में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने राखी बंधवाकर आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

transgender community rakshabandhan: योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जगदीशपुर अनुमंडल प्रांगण से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें जगदीशपुर प्रखंड की नौ और पीरो प्रखंड की सात योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

किन्नर समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री कुशवाहा जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 07 में आयोजित किन्नर समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किन्नर समाज की सदस्यों से राखी बंधवाई. ट्रांसजेंडर समाज द्वारा तैयार की गयी खीर भी उन्होंने खायी.

रेशमा प्रसाद ने योजनाओं की दी जानकारी

पटना से पहुंचीं ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता रेशमा प्रसाद ने सरकार की ओर से ट्रांसजेंडर समाज के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया.

किन्नर समाज की सदस्यों ने बांधी राखी

कार्यक्रम में स्वीटी जी (मालकिन), मरिया किन्नर, प्रीति किन्नर, तनु किन्नर, टीना किन्नर और प्रिया किन्नर ने मंत्री श्री कुशवाहा का स्वागत किया. इसके बाद सभी ने उन्हें राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन