जगदीशपुर-पीरो में विकास को रफ्तार, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 16 योजनाओं का किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

भगवान सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर-पीरो विधानसभा क्षेत्र में करीब ₹1.57 करोड़ की 16 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें सामुदायिक भवनों, नाली और पीसीसी सड़कों का निर्माण शामिल है.

विज्ञापन

bhagwan singh kushwaha: योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इनमें जगदीशपुर प्रखंड की नौ और पीरो प्रखंड की सात योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

अधिवक्ताओं के लिए हॉल से लेकर नाली व पीसीसी सड़क का होगा निर्माण

शिलान्यास की गयी योजनाओं में जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए हॉल निर्माण, जगदीशपुर प्रखंड के दुलौर तुरहा टोली में सामुदायिक भवन निर्माण, दावा गांव में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार, बर्दपरवा बाल के मुसहर टोली में सामुदायिक चबूतरा निर्माण और उत्तरदाहा में नाली निर्माण शामिल है.

इसके अलावा शिवपुर गंज में नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण, हरदिया मुसहर टोली में सामुदायिक भवन निर्माण तथा कहेन पासवान टोली में नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा.

पीरो प्रखंड में सात योजनाओं का शिलान्यास

पीरो प्रखंड के चौबे के छावनी मोड़ पर यात्री शेड निर्माण, खननी खुर्द में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार और अमेहता पंचायत के केवटिया गांव में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार समेत कुल सात योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

इन योजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं के साथ सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है.

सामुदायिक भवनों के लिए कमेटी को राशि देने की बात

अपने संबोधन में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हर दलित मोहल्ले में बन रहे नये सामुदायिक भवनों का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित मोहल्ले के लोगों की आवश्यकता को देखते हुए एक से दो लाख रुपये तक की राशि कमेटी गठित कर उपलब्ध करायी जायेगी. इस राशि से बैठने के लिए कुर्सी, दरी, बर्तन आदि सामान की खरीदारी की जा सकेगी.

समारोह में मौजूद रहे सैकड़ों कार्यकर्ता

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी ने की, जबकि संचालन जगदीशपुर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल ने किया.

इस मौके पर संजय यादव, जनार्दन सिंह, विनय मिश्रा, आदित्य कुमार, बालाजी सत्संगी, संतोष सिंह, मुकेश कुशवाहा, राजेश सिंह, हैदर अली, शीला देवी, सोनी खातून, हर्जाना खातून, आशा कुमारी, पुनीता देवी, मीना देवी, सुरेंद्र साह, संध्या सिंह, सुरेंद्र राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन